सौ में साठ हमारा,चालीस में है बंटवारा है तथा चालीस में भी है हमारा: केशव मौर्य
देवरिया,04 जनवरी। देवरिया के भाटपार रानी क्षेत्र में आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा,बसपा तथा कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की जनता मोदी और योगी के शासन काल में खुश हैं तथा कहा कि 2022 के चुनाव में ” सौ में से साठ हमारा है,चालीस में बंटवारा है तथा चालीस में भी हमारा है “।
श्री मौर्य यहां करीब पचास किलोमीटर दूर भाटपार रानी के बंगरा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खंजड़ी वाले बाबा के जन्मदिवस पर आयोजित किसान मेले में शिरकत करने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना का टीका भाजपा का है और वे उस टीके को नहीं लगायेंगे,पर तंज कसते हुए कहा कि जनता यही टीका उनको 2022 के विधानसभा चुनाव में देगी।
श्री मौर्य ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता विकास को चाहती है और केन्द्र वह प्रदेश की सरकारों ने विकास के नये आयाम को लिखते हुए विकास की गंगा बहा रही है। कभी सपा बसपा के शासन काल में प्रदेश के लोग जंगलराज और भ्रस्टाचार से जहां कराह रही थी,वहीं योगी जी के करीब चार साल के शासन काल में महिला,किसान और व्यापारी वर्ग सुख चैन से प्रदेश रहकर अपना-अपना कार्य कर रहे हैं। प्रदेश से गुंडे मवाली या तो प्रदेश को छोड़कर बाहर चले गये या फिर वे जेल के अन्दर हैं।
इस दौरान श्री मौर्य ने करीब 120 करोड़ से ज्यादा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।इस दौरान उन्होंने करीब 261 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली नौतनवां से देवरिया होते हुए बिहार तक टू लेन सड़क बनाने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि वे इस कार्य के लिये लग जाय।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
