आज 3/ 1/2021को लौनी विधानसभा बुद्ध नगर वार्ड नंबर 20 लोनी विधानसभा 53 मे जमील मलिक के नेत्तत्व में संविधान बचाओ नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष गाजियाबाद यामीन मलिक जी का फूल माला पहनाकर क्षेत्र वासियों ने स्वागत किया और इसी मौके पर यामिन मलिक जी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश की एकता और अखंडता को संविधान ने बचाया हुआ है जिससे भाजपा सरकार बदलना चाहती है अगर संविधान के सर्कुलर और समाजवाद जैसे शब्दों को हटाया गया तो देश में भाजपा धार्मिक मतभेद खड़ा कर देगी अब समय आ गया है कि संविधान को बचाने के लिए अल्पसंख्यक के लोगों को कांग्रेस पार्टी का साथ देना होगा क्योंकि इस सविधान को बनाने में और सभी धर्मों का हित सुरक्षित रखने में कांग्रेस के नेताओं ने अपनी अहम भूमिका अदा की है और यामिन मलिक ने कहा कि मुझे गाजियाबाद संगठन की जिम्मेदारी दी गई है मैं महनत करने वाले युवाओं को पार्टी में सही जगह दिलाने का काम भी करूंगा और और मुझे अल्पसंख्यक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है मैं अल्पसंख्यक के लोगों की लड़ाई को लड़ने का भी कार्य करता रहूंगा मीटिंग में मुख्य रूप से मौजूद रहे पूर्व यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अकबर चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री सकिजान सैफी युवा नेता आबिद वालिया, शनवाज अंसारी, जावेद रंगरेज, सोहेल खान ,सलमान इदरीसी ,आमिर मलिक, जावल हक अंसारी, अजीम अंसारी, नासिर मलिक, सलीम मलिक ,अमन मलिक ,आबिद डॉक्टर अंसारी, शहजाद अंसारी, यूनुस अंसारी, मुमताज मलिक, आशु मलिक, शोएब अल्वी, छोटू मलिक, फारूक अंसारी, युवा नेता आसिफ बालियान एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com