दिनाँक 3 जनवरी 2020 को गुप्ता अस्पताल गजरौला में यशोदा अस्पताल नेहरू नगर ग़ाज़ियाबाद के वरिष्ठ सर्जन डॉ आशीष गौतम द्वारा निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में लगभग 250 लोगों ने अपना स्वास्थ परीक्षण कराया। आसपास के स्थान जैसे अमरोहा, हसनपुर एवम गजरौला के लोगों ने इसका लाभ उठाया।
ज्ञात हो कि यशोदा अस्पताल नेहरू नगर ग़ाज़ियाबाद निरंतर इस तरह का सामाजिक कार्य निःशुल्क कैम्प के माध्यम से करता रहता है और इसमें डॉ आशीष गौतम जैसे वरिष्ठ सर्जन पुरजोर तरीके से सहयोग करते हैं।
डॉ गौतम ने बताया कि अधिकतर लोगों को पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। उन्होंने हर मरीज का तसल्लीबख्श तरीके से परीक्षण किया और मरीजों में भी काफी उत्साह नज़र आया। सभी मरीजों ने डॉ गौतम को गजरौला में निरंतर आने की आग्रह करी है।
गुप्ता अस्पताल के संचालक डॉ सचिन गुप्ता ने डॉ गौतम के स्वयं उपस्थित होने पर ढेर सारा धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे दिन में जहां मूसलाधार बारिश के साथ ठिठुरने वाली ठंड थी फिर भी डॉ गौतम एवम यशोदा अस्पताल की टीम का उपस्थित होना उनके कार्य के प्रति सच्ची निष्ठा प्रकट करता है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com