रामनगर – उत्तराखंड राज्य ऊर्जा प्रदेश के नाम से जाना जाता है,फिर भी बिजली के बिलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। बिजली के बढ़ते बिलों को कम करवाने व दिल्ली की तर्ज पर 200 यूनिट फ्री बिजली देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के निर्देश पर पीरुमदारा में नितिन कंडारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई ।जिसमें गौतम मेहता,कमल सिंह,रवि,मंजू रावत,सीमा देवी,रोशनी देवी,नंदी देवी, रंजीत सिंह,सतीश आदि मौजूद रहे।वहीं मालधन में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशीराम इंटर कॉलेज से मालधन चौड़ तक रैली निकाल कर पूर्व सहकारी समिति के चेयरमैन खुशीराम व जीतेन्द्र कुमार,के नेतृत्व में रैली निकाली।
प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने सैकड़ों महिलाओं व कार्यकर्ताओं को लेकर नारे,झंडे, बैनरों के साथ पर्वतीय रामलीला से उपजिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com