ग्राम पंचायत चुनाव में बीएलओ द्वारा मनमाने ढंग से वोट काटने और नय वोट ना बनाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
आज बघरा ब्लॉक में अब्दुल्ला काजी प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्र के ग्रामीणों ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ और संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी के विरुद्ध प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग व अन्य संबंधित अधिकारियों के नाम विकास खण्ड अधिकारी बघरा को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर अब्दुल्ला काजी ने कहा कि बीएलओ और अन्य अधिकारी गलत तरीके से मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं जिन लोगों ने अपनी वोट बनवाने के लिए कागज दिए थे उनके वोट नहीं बने है और मौजूदा वोटों से ही वोट काट दिया गया हैं अपने आकाओं के इशारे पर लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया जा रहा है यदि सरकार निष्पक्ष रुप से चुनाव कराने में सक्षम नहीं है तो वह अपने लोगों को ही पद दे दे और इस तरह सरकार जनता का पैसा चुनाव में बर्बाद ना करें। जिस मे मौजूद रहे सलेक सैनी. पंकज सैनी. यासिर शारिक. अतीकउर रहमान. नईम अंसारी. शकेब. सुल्तान. मुकीम सैफी. माज़. अकबर. साजिद अंसारी आदि मतदाता रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com