कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोलहा रेगुलेटर के पास नहर में शव बरामद हुआ जो बोरे में रखा हुआ था पुलिस को घटना की जानकारी होने पर तत्काल मौके पर पहुंच बोरे को बाहर निकाल खोलवाया तो शव की शिनाख्त मारकंडे साहनी उम्र बाइस वर्ष ग्राम हरपुर थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई पुलिस सक्रिय होकर मामले की छान बिन शुरू कर दी तो पुलिस को तुरंत ही हत्या के कारणों की जानकारी मिल गया और उसी आधार पर मामले का खुलासा हो गया मिलीं जानकारी के अनुसार मृतक के रिश्तेदार रामकेश पुत्र रामनरेश ग्राम कौवा सार टोला अमरोहा थाना नेबुआ नौरंगिया उसकी पत्नी द्वारा हत्या कर शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया जानकारी होने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राम क्यास के पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्यारोपी राम क्यास की तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का सम्बंध राम क्यास की पत्नी से था और उसकी पत्नी को बार-बार परेशान करता था इस वजह से दोनों पति-पत्नी ने योजना बना उसकी हत्या कर शव को बोरे में कस नहर में फेंक दिया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
