-रामनगर के अंतर्गत पड़ने वाला ग्राम वीरपुर लच्छी में देर रात एक उपखनिज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी,जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौत के बाद मृतक के परिजन व ग्रामीण ट्रेक्टर स्वामी के घर बातचीत करने गए तो वाहन स्वामी व उसके परिजनों ने दबंगता दिखाते हुए हवाई फायरिंग करने के साथ ही तलवार निकालकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के साथ मारपीट कर दी.जिसमें कई ग्रामीण घायल भी हो गए.घटना के बाद पूरे गांव में जहां एक और दहशत का माहौल बना हुआ है तो वही मृतक के परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है.सोमवार की रात पीरुमदारा चौकी के अंतर्गत ग्राम बीरपुर लच्छी निवासी वीर सिंह पुत्र रामसिंह अपनी बेटी सीमा की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, बताया जाता है कि सोमवार की शाम को वह अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ शादी के लिए कुछ सामान खरीद कर वापस बाइक से अपने घर जा रहा था,इसी बीच रास्ते में उपखनिज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने बाइक पर टक्कर मार दी,जिसमें वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे उपचार के लिए परिजन काशीपुर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना के बाद मृतक के परिजन व कुछ ग्रामीण बातचीत करने के लिए वाहन स्वामी के घर पहुंचे तो ग्रामीणों का आरोप है कि बातचीत के दौरान वाहन स्वामी व उसके परिजनों ने उनके ऊपर हवाई फायरिंग करते हुए तलवार निकालकर मारपीट शुरू कर दी. ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफियाओं के आतंक से गांव में उनका जीना मुश्किल हो गया है. तथा खनन माफिया खुलेआम गुंडागर्दी कर ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं .ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की है.
वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला कोतवाल अबुल कलाम, एसएसआई जयपाल सिंह चौहान, पीरुमदारा चौकी इंचार्ज कविंद्र शर्मा,पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित भीड़ को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और उन्होंने घटना में शामिल चालक और ग्रामीणों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
-मामले में सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी तथा फायरिंग के संबंध में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
