26 दिसंबर 2020 को जनपद एटा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा जी को पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जनपद एटा के द्वारा बेहद बर्बरता के पूर्ण तरीके से मारा पीटा गया तथा कातिलाना हमला किया गया उक्त घटना पर पूरे भारत के अधिवक्ता समाज एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सभी अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया उक्त गंभीर प्रकरण को कई बार एसोसिएशन द्वारा प्रमुख रूप से उठाया गया तथा बेहद गंभीर प्रकरण एवं बर्बरता पूर्ण अमानवीय तरीके से अधिवक्ता पर कातिलाना हमले को लेकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के माननीय अध्यक्ष महोदय जानकी शरण पाण्डेय के अथक प्रयासों व जनहित पत्र के माध्यम से माननीय हाईकोर्ट इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश महोदय को एटा के अधिवक्ता श्री राजेंद्र शर्मा पर कातिलाना हमले व बर्बरता पूर्ण पिटाई के प्रकरण से अवगत कराया माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय उक्त मामले में सुमोटो लेकर PIL दर्ज की, तथा कार्रवाई का भरोसा अब साफ जाहिर हो गया है ।
जनपद अमरोहा के अधिवक्ता डॉ रविंद्र शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के माननीय अध्यक्ष जानकी शरण पांडे जी के अथक प्रयासों से अधिवक्ता समाज का उत्पीड़न निश्चित ही रोका जाने का विश्वास अब और भी ज्यादा बढ़ गया है।
श्री शुक्ला ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों तथा सभी अधिवक्ता समाज को तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए एक मांग भी सभी बार एसोसिएशन एवं बार काउंसिल उत्तर प्रदेश से की है जिसमे श्री शुक्ला द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल प्रभाव से कड़े से कड़े संघर्ष करते हुए शीघ्र लागू करने की मांग भी की गई है ।
इस मौके पर सुरमीत कुमार गुप्ता एडवोकेट, डॉ.राजीव शुक्ला एडवोकेट ,फतेह सिंह एडवोकेट, नंदराम एडवोकेट, महेंद्र गुप्ता एडवोकेट ,मनोज यादव एडवोकेट , दिनेश सैनी एडवोकेट, पुष्पेंद्र राणा एडवोकेट ,पृथ्वी सिंह एडवोकेट ,भरत सिंह एडवोकेट आदि अधिवक्ता मौजूद रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com