फरीदपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली लखनऊ हाइवे स्थित द्वारिकेश चीनी मिल के पास गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के कार के ऊपर पलटने से कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कार ड्राइवर बाल बाल बच गया।
फरीदपुर गन्ने से लदे ट्रक हों या ट्रैक्टर ट्राली दोनों ही ओवरलोड होकर रोड पर दौड़ते दिखाई देते हैं।ओवरलोड होने की वजह से आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी न जाने क्यों इन्हें देखकर अनदेखा कर देते हैं। इसी के चलते आज शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली-लखनऊ हाइवे स्थित द्वारिकेश चीनी मिल के पास गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। ट्रक के कार के ऊपर पलटने से कार बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई, जिसमें कार चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त सड़क किनारे कोई व्यक्ति नहीं था और न ही आसपास से कोई वाहन गुजर रहा था, अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक पलटने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का संचालन कराया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
