15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के दौरान मारे गए एक चीनी सैनिक की पहचान करने वाली एक कब्र का पत्थर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर शेयर हुआ है. यह भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प के दौरान मारे गए चीनी सैनिकों का पहला संभावित सबूत प्रतीत होता है. बता दें कि इस झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे.
वीबो के बाद जल्द ही ये फोटो कई ट्विटर हैंडल पर भी आ गए. दो वीबो अकाउंट्स (पहचान को रोक दिया गया) ने एक सैन्य मंच पर एक चीनी सैनिक चेन जियानग्रोंग की कब्र के बारे में जानकारी देते हुए तस्वीर पोस्ट की है. कब्र पर मंदारिन भाषा में लिखा गया है, ‘फुजियान के पिंगनान से 69316 ट्रूप का सैनिक.”चेन जियांग्रो का मकबरा. उसने जून 2020 में भारतीय सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में अपना बलिदान दे दिया और मरणोपरांत केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC) द्वारा याद किया गया.’
हालांकि इस कथित मकबरे के अस्तित्व पर अभी तक चीनी सरकार या सेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
बता दें कि लद्दाख में भारत-चीन के बीच गतिरोध मई की शुरुआत में शुरू हो गई थी और तनाव को खत्म करने के लिए कई दौर की बातचीत के बावजूद दोनों पक्षों में भारी गतिरोध बना हुआ है.

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
