सितारगंज(25दिसंबर)न्याय पंचायत नानकमत्ता के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिडोरा मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व०अटलबिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।जिसमे कर्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलामंत्री भुवन जोशी तथा ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संमल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व०अटलबिहारी बाजपेयी की मूर्ति पर मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में भुवन जोशी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व०अटलबिहारी बाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा सरकार द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया ओर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का किसानों से निवेदन किया।इस कर्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा संबोधन का कार्यक्रम का दूरदर्शन पर लाइव भी देखा गया।इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत केसी बहुगुणा,ग्राम पंचायत विकास अधिकारी इसरार हुसैन,धुर्व सिंह राणा,रंजीत कौर,बूटा सिंह,बलवीर सिंह,मंजू जोशी,मोनिका ऐरी,एसएस रावत,राकेश सिंह,हरेंद्र सिंह राणा,सुनीता,ऋषि राणा,लक्ष्मी राणा,कमला मेहता आदि उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
