डिलारी, ठाकुरद्वारा 25 दिसंबर 2020 को भारत में सीएससी किसान दिवस के रूप में मनाया गया I इस मौके पर सम्पूर्ण भारत सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर किसानों के अधिकार तथा जारी अधिनियम के विषय में स्थानीय नागरिकों व किसानों को जागरूक किया गया। किसान दिवस के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सीएससी सेंटरो के माध्यम से किसानों को संबोधित भी किया प्रोग्राम का लाइव प्रसारण जनपद के विभिन्न सीएससी सेंटर के माध्यम से भारत नेट के तहत सीएससी वाई फाई का प्रयोग कर किसानों को दिखाया गया I सीएससी वीएलई की पहुँच सीधे नागरिकों एवं किसानों तक है, जो किसानों के अधिकारों के प्रति जागरूकता को बेहतर ढंग से बताने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही सीएससी वीएलई द्वारा सरकार के विभिन्न लाभार्थी योजनाओं में नागरिकों एवं किसानों को सीधे लाभ दिये जाने में सहयोग की प्रशंसा की है| इस कार्यक्रम के दौरान वर्तमान में भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली ज्यादातर सेवा किसानों के लिए जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना आदि योजनाओं के पंजीकरण में सीएससी वीएलई ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फसल बीमा करने के लिये किसानो में जागरूकता के लिये पंचायत सिडलऊ नजरपुर में सीएससी संचालकों के द्वारा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिससे किसानों में जागरूकता बढ़े और वो लोग फसलों में होने वाले नुकसान के लिये अपनी फसल का बीमा करायें, भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों एवं नागरिकों को जागरूक करने के लिए जागरूकता बाइक रैली निकालकर इस योजना में और गति देने का काम किया है। सीएससी जिला प्रबन्धक श्री इकराम वारिश, श्री हिमांशु विश्नोई व श्रीयंश राजपूत द्वारा बताया कि जनपद के सरकारी केंद्रों के अलावा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटरों पर प्रधानमंत्री फसल बीमा की सुविधा उपलब्ध है। सिढलऊ नजरपुर से आरंभ होकर यह बाइक रैली विकास खंड की दर्जनों ग्राम पंचायतों से होते हुए ग्राम पंचायत डिलारी में समाप्त हुई एवं जनपद के आसपास के इलाकों में इस योजना के तहत होने वाले लाभ के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया। फसल बीमा के लिये कोई भी किसान सीएससी केंद्र से संपर्क कर अपना बीमा करवा सकते है |

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com