बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ.हरि सिंह ढिल्लो का धामपुर में नगर पालिका कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर एमेलसी डा.हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने शिक्षकों से जो वादे किए हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। भाजपा सरकार समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आप सबकी मेहनत और शिक्षकों की एकजुटता से ही आपको जीत मिली है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक अशोक राणा, चेयरमैन राजू गुप्ता, प्रमोद राठी, प्रियंकर राणा राघव शरण गोयल अनीता चौहान टीकम सिंह फौजी सत मीत सभी सभासद प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
