विकासकार्यों का ब्योरा जमा न करने वाले नहीं लड़ सकेंगे आगामी प्रधानी चुनाव ठाकुरद्वारा विकास कार्यों के लिए निकाली गयी धनराशि का ब्यौरा न देने वाले ग्राम प्रधान आगामी पंचायत चुनाव में नही लड़ पाएंगे सहायक विकास अधिकारी आमोद कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि ब्लाक क्षेत्र ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों के लिए निकाली गई धनराशि का समस्त ब्यौरा 15 दिन में ब्लाक कार्यालय में जमा करने का प्रावाधान है उन्होने बताया कि विकास कार्यो में निकाली गई धनराशि का ब्यौरा अति शीघ्र कार्यालय में जमा कर दें उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों द्वारा ब्यौरा जमा नहीं कराया जाएगा उन्हें ब्लॉक कार्यालय से नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी नही किया जाएगा जिससे प्रधान ब्यौरा जमा नही करने पर ग्राम पंचायत चुनाव में उम्मीदवार नही बन पाएंगे सहायक विकास अधिकारी ने जारी आदेश में कहा कि ग्राम प्रधानं 28 दिसम्बर तक अपने दस्तावेज कार्यालय में जमा करे दे साथ ही चेतावनी दी गई है कि दस्तावेज जमा न करने वाले ग्राम प्रधानों को गबन का आरोपी मानते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी

ByMohd Nafees

Dec 24, 2020

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com