बेटे को सजा से बचाने के लिए फर्जी टीसी बनाने वाली महिला गिरफ्तार ठाकुरद्वारा
बेटे को बचाने के लिए उसे नाबालिग साबित करने के लिए महिला ने फर्जी टीसी कोर्ट में लगा दी मामले की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड के काशीपुर के थाना आईटीआई पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर हेमराजपुर स्माइल निवासी लड़तिया देवी पत्नी हेमराज ने थाने में तहरीर देकर कहा कि मूलरूप से मुरादाबाद क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी सुभद्रा वर्तमान में आईटीआई थाना क्षेत्र के रहमतपुर में रहती है उसका बेटा गुरुवचन एक केस में जेल में बंद है अपने बेटे को सजा से बचाने के लिए सुभद्रा ने एक फर्जी टीसी बनवाई फर्जी टीसी को उसने शपथ पत्र के साथ कोर्ट में दाखिल कर अपने बेटे को नाबालिग बताया कोर्ट की जांच में टीसी फर्जी साबित हुई लड़तिया की तहरीर पर थाना आईटीआई पुलिस ने सुभद्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी पुलिस ने सुभद्रा को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया

ByMohd Nafees

Dec 24, 2020

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com