फरीदपुर पुलिस दस्त व चेकिंग के दौरान संदेह होने पर एक युवक को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्त को उस दौरान गिरफ्तार किया जब पुलिस गश्त और चेकिंग में व्यस्त थी। इसी समय चेकिंग के दौरान लाइनपार बुखारा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पश्चिम दिशा से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर युवक एकदम सकपकाकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस को व्यक्ति पर कुछ संदेह हुआ। पुलिस ने जब युवक से रोकने के लिए कहा लेकिन युवक भागने का प्रयास करने लगा, कि तभी पुलिसकर्मियों ने दौड़कर युवक को घेर कर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक के पास से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई वहीं पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम जमील हसन पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला भूरे खां गौंटिया थाना फरीदपुर जनपद बरेली बताया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
