दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 82 अंक पाने वाली एक छात्रा को यूपी बोर्ड ने अनुपस्थित दिखा दिया. इसके लिए कोर्ट ने यूपी बोर्ड के सचिव के ऊपर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और छात्रा को नई मार्कशीट ईश्यू करने का आदेश भी दिया. दरअसल, जब छात्रा को पता चला कि उसे एक विषय में अनुपस्थित दिखाया गया है तो उसने कोर्ट में गुहार लगाई. इस पर हाईकोर्ट ने कॉपी की जांच करवाई तो पता चला कि उसे 82 अंक मिले हैं. बोर्ड की इस लापरवाही और छात्रा को मानसिक रूप से परेशान करने पर हाईकोर्ट ने यूपी बोर्ड के सचिव पर दस हजार रुपये हर्जाना लगा दिया है. यह धनराशि छात्रा के पिता के बैंक एकाउंट में भेजी जाएगी.

ByMohd Nafees

Dec 22, 2020

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com