डा० तंजीम फात्मा की रिहाई पर सपाईयों ने मनाई खुशी
रूस्तमपुर खास में बैठक कर न्यायपालिका पर विधायक ने जताया भरोसा
बिलारी। क्षेत्र के ग्राम रूस्तमपुर खास में सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई जिसमें रामपुर की विधायिका डा० तंजीम फात्मा की रिहाई होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।
विधायक मौहम्मद फहीम इरफान ने बैठक में बोलते हुये कहा कि हम न्यायपालिका पर पूरा भरोसा करते है।न्यायपालिका से हमें इंसाफ मिला है और आगे भी इंसाफ मिलेगा। उत्तर प्रदेश में जीत की शुरुआत हो चुकी है। सच्चाई की जीत हुई है। सच्चाई कभी छुप नहीं सकती और बहुत जल्द सांसद आजम खां और विधायक अब्दुल्ला आजम खां भी रिहा होंगे।
इस अवसर पर प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा एडवोकेट, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष शाकिर सलमानी, आलिम कुरैशी, ओमप्रकाश, सोनू राठौर, अविनाश यादव, बसर मलिक, सनी गुप्ता, अभिनव चौधरी, रूप किशोर कश्यप, प्रशांत गुप्ता,शहरोज आलम, रेहान पाशा, चिराग अग्रवाल, विश्वजीत सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
