मुरादाबाद दिल्ली किसान आंदोलन मैं शामिल होने जा रहै किसानों को पुलिस ने रोका तो किसानों ने एसएसपी की गाड़ी पलटी
उत्तर प्रदेश के रामपुर में पीलीभीत और पूरनपुर के किसानों का प्रदर्शन देखने को मिला है. सैकड़ों की संख्या में किसानों ने नेशनल हाईवे-24 (NH-24) पर जोरदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान सुरक्षा को लेकर भारी फोर्स की तैनाती की गई. प्रदर्शन के दौरान किसान उग्र हो गए और उनकी पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई. इस दौरान कुछ किसानों ने मुरादाबाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ की. इसके बाद पुलिस को धक्का देते हुए दिल्ली की ओर बढ़ गए. वहीं मामले में कुछ जवानों को हल्की चोट लगने की सूचना है. कोसी के पुल के पास नेशनल हाइवे-24 की ये घटना है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com