मुरादादबाद:समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में लगी फ्लेक्सियो पर विवाद खड़ा हो गया लगता है पार्टी में अनुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है जिसका जहां मन चाहा वहां फोटो व फ्लेक्सी लगा दी जिला कार्यालय में पूर्व विधायक युसुफ अंसारी व तल्हा खान के बड़े बड़े फोटो के साथ लंबी चोड़ी कई फ्लेक्सिया लगी है इन फ्लेक्सिओ पर मुलायम सिंह यादव व आज़म खान के फोटो छोटे छोटे लगे हैं जिसे देखकर लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मनोज यादव के दिल को ठेस पहुंची मनोज यादव पार्टी के पुराने निष्ठावान लोगों में गिने जाते हैं और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के बेहद करीबी हैं पिछले दिनों पूर्व विधायक युसुफ अंसारी ने तलहा खान को पार्टी में शामिल करवाया था वह शिवपाल यादव की प्रसपा में चले गए थे उन्होंने ही तलहा की पार्टी में वापसी पर फ्लेक्सिया लगवाई थी मनोज यादव ने अपनी भावनाओं को प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि नेता जी व आज़म खान ने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा है लेकिन आज कुछ समझदार लोगों द्वारा उनका चित्र छोटा कर दिया गया उन्होंने आगे लिखा कि चापलूसी की भी एक हद होती है वह ज़्यादा दिन नहीं चलती उन्होंने ज़िला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को सच्चा समाजवादी मानते हुए आग्रह किया है कि आप समाजवादी पार्टी कार्यालय को स्वच्छ रखें और ऐसी फ्लेक्सी जिसमें नेता जी और आज़म खान का फोटो छोटा हो ना लगने दे इस प्रकार की फलेक्सियों से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है
युवा नेता असलम खां व शाहिद गामा का कहना है कि जब जिला अध्यक्ष का फोटो बड़ा लगा है तो निवर्तमान महानगर अध्यक्ष मन्नू कुरैशी का फोटो भी उनके बराबर में लगना चाहिए उनका कहना है कि अगर ज़िम्मेदार लोग ऐसा करेंगे और पार्टी कार्यालय में ऐसी फलेक्सिया लगेंगी तो पार्टी में गुटबाजी बढ़ जाएगी पार्टी छोड़कर जाने वालों के फोटो बड़े बड़े लगें और नेता जी व आज़म खान का फोटो छोटा लगे तो तकलीफ होगी जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को संयुक्त प्रयास कर इस पर अंकुश लगाना चाहिए
ज्ञात रहे काफी दिनों से निष्क्रिय चल रहे पूर्व विधायक 2022 में टिकट पाने की दौड़ में सक्रियता से शामिल हैं क्यूंकि पार्टी मुखिया ने कांठ व नगर सीट पर आवेदन मांगे हैं जिसमें दो दर्जन से अधिक दावेदार शामिल हो गए हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
