हरियाणा सरकार के नए आदेशों के मुताबिक, प्रदेश में अब शनिवार और रविवार को दुकानें व शॉपिंग मॉल्स खुले रहेंगे, लेकिन शहरी क्षेत्रों में मॉल और दुकानें सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी.

खट्टर सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन खत्म करते हुए नए आदेश जारी किए हैं. नए आदेशों के मुताबिक, प्रदेश में अब शनिवार और रविवार को दुकानें व शॉपिंग मॉल्स खुले रहेंगे, लेकिन शहरी क्षेत्रों में मॉल और दुकानें सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी. हालांकि आवश्यक सेवाओं और चीजों की दुकानों पर ये आदेश लागू नहीं होंगे. 

22 अगस्त को जब हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री के आदेश के बाद वीकेंड लॉकडाउन लगा था तो कुछ जगहों पर व्यापारियों ने विरोध भी किया था. फिलहाल नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com