गोण्डा
किसानों के रैली से सहमी सरकार ने पुलिस को किया आगे
मसकनवा गोण्डा।दिल्ली में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन गोण्डा ने जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को सुबह एक विशाल रैली निकाली। रैली में किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद के जमकर नारे लगे साथ ही पुलिस द्वारा रैली को विफल बनाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन यूनियन के सभी सदस्यों के साहस के आगे पुलिस प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। रैली को तेजपुर पेट्रोल पंप से ले करके भोपतपुर बाजार तक निकालकर उपजिलाधिकारी मनकापुर को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। रैली के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी मह पुलिस प्रशासन के साथ मौजूद रही। भाकियू जिलाध्यक्ष गोण्डा दीपक वर्मा ने बताया कि यदि जल्दी किसान विरोधी बिल सरकार वापस नही लेती और पूरे प्रदेश में पराली जलाने को लेकर किसानों पर दर्ज मुकदमे को वापस नही लिया जाता है तो भारतीय किसान यूनियन जिलाधिकारी महोदय गोण्डा के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने को बाध्य होगा।
इस मौके पर रैली में मंडलाध्यक्ष नौशाद खान, मंडल महासचिव शहजाद अली, बलरामपुर जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार, जिला महा सचिव लवकुश कुमार, महा सचिव सतीश, मण्डल उपाध्यक्ष संजय वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह(दिवाकर विक्रम सिंह), विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा ,सौरभ सिंह, राहुल, आकर्ष, दिनेश, रक्षा राम, के साथ ही सैकड़ो की संख्या में किसान रैली में शामिल हुए।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
