ठाकुरद्वारा दहेज में तीन लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी कोतवाली क्षेत्र के रतूपुरा गांव निवासी मैराजजहां पुत्री अय्यूब की शादी 29 अक्टूबर को ऊधम सिंह नगर के थाना काशीपुर के महुआ खेड़ा गंज गांव निवासी वसीम अहमद पुत्र रईस अहमद के साथ हुई थी । ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे । दहेज को लेकर ससुराल वाले विवाहिता को आए दिन प्रताड़ित करते थे । 30 अक्तूबर को पति वसीम अहमद , ससुर रईस अहमद , सास अनवरी , जेठ मोहम्मद कादिर , देवर मोहम्मद असलम , मुनाजिर और ननद शायदा ने विवाहिता के साथ मारपीट की । तीनलाख रुपए मायके सेलाने का दबाव बनाया । जब उसने रुपए लाने से इंकार कर दिया तो पति ने जबरन बाइक से लाकर विवाहिता को रतूपुरा छोड़ दिया । विवाहिता ने पति वसीम अहमद , ससुर रईस अहमद , सास अनवरी , जेठ मोहम्मद कादिर , देवर मोहम्मद असलम , मुनाजिर और ननद शायदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com