– आर.टी.आई एक्टिविस्ट डॉ.रविंद्र शुक्ला
सूचना अधिकार अधिनियम जहां एक तरफ इंसानों को न्याय दिला रहा है वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार में डूबे भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारियों के खुलासे भी आरटीआई द्वारा किए जा रहे हैं इसी कड़ी में आरटीआई एक्टिविस्ट व युवा समाजसेवी डॉ रविंद्र शुक्ला एडवोकेट ने जनपद अमरोहा के धनोरा तहसील एवं औद्योगिक नगरी गजरौला में संचालित भूमाफिया गैंग के खिलाफ एक लंबी लड़ाई पिछले दो सालों से लगातार लड़ी जा रही है श्री शुक्ला द्वारा जहां एक तरफ प्रशासन से लेकर सरकार तक को नाम दर्ज भूमाफिया गैंग के संबंध में लगातार अवगत कराया जाता रहा है वहीं दूसरी तरफ भूमाफियाओं के साथ हमसाज भ्रष्ट राजस्व कर्मचारियों पर भी आरटीआई कानून से कड़ा प्रहार श्री शुक्ला द्वारा किया गया है इसी क्रम में डॉ रविंद्र शुक्ला द्वारा धनोरा तहसील में कार्यरत कानूनगो रमेश चौधरी के गैर कानूनी कृत्य तथा नामी बेनामी संपत्तियों के प्रकरण में प्रशासन व सरकार को अवगत कराया गया जिसकी जांच लगातार दो सालों जारी रहने के बावजूद एवं अनेकों बार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूछे जाने के बावजूद भी जांच को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा था और आरटीआई एक्टिविस्ट श्री शुक्ला को सूचनाएं नहीं दी जा रही थी जिस क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद जो सूचनाएं प्राप्त कराई गई हैं उनसे साफ स्पष्ट हो गया कि धनोरा कानूनगो रमेश चौधरी एक अनुशासन हीन कानूनगो है तथा करोड़ों रुपए की संपत्ति के साथ साथ पेट्रोल पंप का भी मालिक है जिसकी जांच वरिष्ठ अधिकारियों एवं वरिष्ठ एजेंसियों से कराने की बात भी कही गई है अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस नीति पर कितना कड़ा प्रहार शासन व प्रशासन में बैठे वरिष्ठ अधकारि द्वारा कानूनगो रमेश चौधरी पर किया जाता है या नहीं, साथ ही श्री शुक्ला द्वारा यह भी बताया गया है कि भूमाफिया गैंग ,रमेश चौधरी कातिलाना हमला करने को उतारू हैं कभी भी श्री शुक्ला की हत्या उपरोक्त लोग कर सकते हैं जिसका जिम्मेदार उपरोक्त लोगों को समझा जाए तथा प्रशासन व सरकार से गजरौला क्षेत्र से भूमाफिया गैंग को खत्म करने की मांग श्री शुक्ला द्वारा की गई है। श्री शुक्ला ने कहा कि शोषित, पीड़ित, वंचित लोगों के साथ बाहुबली कालाधन कारोबारी भूमाफिया गैंग के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी जाती रहेगी जिससे कि भूमाफिया गैंग किसी भी आमआदमी का उत्पीड़न व शोषण ना कर सके।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
