नैनीताल जिले का तराई-भाबर के क्षेत्र में भारी मात्रा में कच्ची शराब की खेप पहुंच रही है। ऊधम सिंह नगर के जंगलों में तस्करों ने कच्ची शराब की भट्टियां लग रखी हैं। वहां से तस्कर बाइकों से ढोकर चोरगलिया से लेकर रामनगर तक के गांवों में पहुंच रहे हैं। ऊधम सिंह नगर से लेकर नैनीताल जिले तक के तस्करों के गठजोड़ पुलिस, आबकारी और वन विभाग मिलकर भी नहीं तोड़ पा रहे हैं। लगातार तस्करों की धरपकड़ और भट्टियों को नष्ट करने के बाद भी कच्ची शराब की खेप गांव-गांव तक पहुंच रही है।

कच्ची शराब को लेकर चोरगलिया से लेकर रामनगर तक लगातार आंदोलन होते रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक हल्द्वानी के लामाचौड़ और बेलबाबा क्षेत्र में टांडा जंगल और रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा से सटे जंगल से कच्ची शराब की खेप पहुंचती है। लालकुआं व बिंदुखत्ता क्षेत्र में ढोरा डैम व गूलरभाेज डैम से सटे जंगलों में भट्टियां बनाकर शराब की खेप पहुंचायी जा रही है। गौलापार, चोरगलिया में नानकमत्ता, सितारगंज व ढोरा डैम से सटे जंगलों के रास्ते शराब पहुंचती है। कालाढूंगी क्षेत्र में बेरिया दौलत के जंगल के रास्ते, रामनगर में थारी व मालधन चौड़़ से लगे डैम के समीप के जंगलों में शराब बनाकर पहुंचायी जा रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com