कानूनी कार्यवाही करने पर छात्रा की हत्या करके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भले ही नये नये कानून बनाकर अपराधों को नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे हों लेकिन उनकी पुलिस उनके कानूनों की ठेंगा दिखा रही है।

लगातार बढ़ रहे धर्मपरिवर्तन के मामलों में एक मामला ओर प्रकाश में आया है।
उत्तर प्रदेश जनपद बरेली थाना कोतवाली बहेड़ी क्षेत्र मौहल्ला शेरनगर निवासी युवती के पिता ने बताया उनकी पुत्री बरेली में एमबीए की छात्रा है और बरेली में किराए पर रहती थी है। नवाबगंज निवासी दो युवक भी उसी कॉलेज में पढ़ते थे छात्रा से जान पहचान हो गई इसी बीच उन्होंने छात्रा की सगाई कर दी सगाई के प्रोग्राम में नवाबगंज निवासी दोनो युवक भी शामिल हुए आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों ने छात्रा को फतेहगंज पश्चिमी निवासी एक युवक से मिलाया छात्रा को बहला फुसला कर उसकी शादी के लिए घर मे रखा पांच लाख रुपये कैश और सात लाख के ज़ेवर मंगवा लिए औ धर्म परिवर्तन करवा कर फतेहगंज पश्चिमी के युवक से छात्रा की शादी करवा दी जब छात्रा के परिजन आरोपी युवकों के घर पहुंचे तो उनको भगा दिया। आरोपियों ने छात्रा के परिजनों को तलाशने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। ओर कहा है कि यदि तुमने हमारे खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की तो छात्रा को जान से मारकर उसकी लाश ठिकाने लगा देंगे। जिसके बाद कोतवाली बहेड़ी में तहरीर दी लेकिन कोई करवाई नही हुई। सीओ बहेड़ी को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com