संभल के थाना धनारी क्षेत्र के नेशनल राष्ट्रीय राजमार्ग 509 पर सुबह जबरदस्त रोडवेज बस और गैस से भरा टैंकर से टक्कर हो गई
हादसे में करीब 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
रोडवेज बस व टैंकर में आमने सामने से टक्कर हो गई घने कोहरे में तेज रफ्तार गैस कैंटर सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया टक्कर काफी जबरदस्त थी हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी
सूचना मिलते ही संभल एसपी चक्रेश मिश्रा मौके पर पहुंचे पुलिस का कहना है की हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है हादसे के बाद बस में फंसे घायल यात्रियों को सरकारी अस्पताल कराया और सबको पीएम हाउस भेज दिया गया पुलिस ने तत्काल ट्रैफिक रोक दिया रोडवेज बस मुरादाबाद से अलीगढ़ जा रही थी जबकि भरा हुआ टैंकर गुजरात से उत्तराखंड की ओर जा रहा था टैंकर में गैस भरी होने के कारण ट्रैफिक को रोक दिया घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने राहत और बचाव का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com