अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सोमवार को शुरू हुआ। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि देश में कोविड-19 की पहली वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘अमेरिका में पहली वैक्सीन दी गई, अमेरिका को बधाई, दुनिया को बधाई।’ न्यूयॉर्क सिटी में एक नर्स को सोमवार सुबह फाइजर-बायोएनटेक की पहली खुराक दी गई। न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड जेविश मेडिकल सेंटर में गहन चिकित्सा इकाई की नर्स सैंड्रा लिंडसे ने बताया, ‘आज मुझे उम्मीद नजर आ रही है।’ राज्य के गर्वनर एंड्रयू क्यूमो ने लाइवस्ट्रीम से टीकाकरण अभियान पर नजर बनाए रखी। फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौरला ने कहा कि टीका लेने वाले पहले कुछ लोगों में वह भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर टीका बनाने वाली कंपनी का सीईओ इसे लेगा तो लोगों का टीका में भरोसा बढ़ेगा।’ कोरोना वायरस से अमेरिका में अब तक तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले आए हैं । मिशिगन में फाइजर के निर्माण संयंत्र से रविवार को कोविड-19 टीके की पहली खेप लेकर एक ट्रक निकला था। अमेरिकी औषधि नियामक ने टीका इस्तेमाल के लिए शुक्रवार को मंजूरी दे दी थी। अगले सप्ताह तक कुल 636 अस्पतालों और क्लीनिकों में टीके की खुराक पहुंचायी जाएगी। ब्रिटेन में चिकित्सा कर्मी शुरू करेंगे कोविड-19 टीकाकरण अभियान ब्रिटेन में भी स्वास्थ्य केंद्रों को सोमवार को कोविड-19 से मुकाबला करने वाले फाइजर/बायोएनटेक के टीके की पहली खेप मिलनी शुरू हो गई। इस सप्ताह से टीका लगाना शुरू किया जाएगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
