हिमाचल के कुल्लू जिले में पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार देर शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कुल्लू ने जिला कुल्लू की 235 पंचायतों के लिए प्रधान पद का रोस्टर जारी कर दिया है। जिले में 80 पंचायतों को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि 82 पंचायतों को पुरुष के लिए ओपन रखा गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति महिला के लिए 36 पद आरक्षित और अनुसचित जाति पुरुष के लिए 33, अनुसूचित जनजातीय महिला को दो और अनुसचित जनजातीय पुरुष के लिए दो पद रखे गए हैं। अनुसूचित जाति पद के लिए बंजार विकास खंड की कोठी चैहणी, गोपाल, तांदी, कोटला, नोहांडा, निरमंड खंड की भालसी, बखन, घाटू, नोर, दुराह, राहनू, खरगा, कुल्लू विकास खंड की तलाड़ा, बजौरा, बस्तोरी, मंझली, पारली, बल्ह, रैला-दो, बरशैणी, शिल्लीहार तथ माशना, नग्गर खंड में नसोगी, हुरंग, शनाग, हलाण-एक, जगतसुख, आनी खंड की मुंडदढ़, आनी, फनौटी, लझेरी तथा बटाला को आरक्षित किया गया है। अनुसूचित महिला वर्ग में बंजार के तहत शिल्ली, चकुरठा, बनोगी, सजवाड़, शैंशर, दुशाहड़, निरमंड में बड़ीधार, कोट, त्वार, देहरा, बाड़ी, अरसू, लोट तथा सरगा,कुल्लू खंड में कसोल, बल्ह-दो, दियार, जरी, रैली, न्यूल, मानगढ, दनोगी, कोठीसारी, फलाण, नग्गर खंड में चचोगा, अरछंडी, करजां, चंसारी, सरसेई, हलाण-दो तथा आनी खंड में तलूणा, खनी, खनाग, च्वाई, देउठी, नम्होंग शामिल की है। नग्गर खंड की अनुसूचति जनजाती महिला के लिए ग्राहण व मंडलगढ़ और अनुसूचति जनजाती पुरुष के शलीन और नेउली, महिला ओपन के लिए कंडीधार, गाड़ापारली, पेखड़ी, कलवारी, शांघड, सुचैहण, शरची, बाहू, देउठा, खडागाड़, मशियार, धाउगी, बलागाड़, सराज, निरमंड खंड में तूनन, डीम, शशवी, जुआगी, पोषना, चायल, गमोग और ब्रो।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
