ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने में अब सिर्फ 12 दिन अवशेष

क्या वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा ?
आगामी चुनाव के अंतर्गत 25 दिसम्बर के बाद नए तरीके से काम होगा
वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या सचिव और एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया जाएगा, यह तय नहीं हुआ है। न ही शासन ने इस तरह का कोई आदेश जारी किया है। प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसम्बर को समाप्त हो जाएगा। उसके बाद भुगतान आदि का पॉवर प्रधान के पास नहीं रहेगा। खबरों के मुताबिक ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत के पास ही बजट खर्च करने की जिम्मेदारी आ जाएगी। हालांकि प्रधान संगठन पहले ही कार्यकाल बढ़ाने या उनको ही प्रशासक नियुक्ति करने की मांग कर चुके हैं। इसको लेकर ज्ञापन भी दिए गए। 12 दिन बचे होने के बाद भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

खबरों द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। परंतु अब तक कोई ऐसी गाइड लाइन नहीं आई है, जिसमें यह जिक्र हो कि प्रशासन किसे बनाया जाएगा। अगर किसी ग्राम पंचायत का भुगतान बकाया होगा, तो दिक्कत होगी। इसके लिए औपचारिकता पूरी होनी चाहिए। कागज मजबूत होने चाहिए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com