कुशीनगर आज दिनांक 13/12/2020 को आल इण्डिया टीचर्स एसोसिएशन मदारीसे अरबिया की मीटिंग मौलाना खुशमोहम्मद साहब क़ादरी के अध्यक्षता में पडरौना में सम्पन्न हुआ जिस में अटेवा के परदेशीय मंत्री जनाब राजीव यादव भी शामिल हुए मदरसा शिक्षकों ने बारी बारी अपनी समस्याएं रख्खी एटमा के जिला जनरल सिकरेट्री मोहम्मद इनामुल हक़ ने कहा की जनाब राजीव यादव द्वारा वोटर बनवाये गए मदरसों के शिक्षक भी अपना कीमती वोट देकर तीसरी बार श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी को सदन में भेजने का काम किया है अब निर्वाचित शिक्षक एमएलसी जनाब ध्रुव कुमार त्रिपाठी से मिल कर मदरसों की सब से बड़ी समस्या सेवा शर्ते और रिज़वी कमेटी की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए कहा जाए ताकि मदरसा शिक्षकों को उन का हक़ मिले कुछ भरष्ट प्रबन्धकों/अधिकारियों के प्रताड़ना से बचाया जा सके शिक्षक हित में अब काम होना चाहिए वोट भी शिक्षक ही करता है प्रबन्धक या/अधिकारी नहीं राजीव यादव ने मज़बूती से कहा कि हम हर कदम पर आप के साथ हैं शिक्षकों को परीशान करने वाला चाहे कोई भी हो अब बख्शा नहीं जाएगा आर पार की लड़ाई होगी कुशीनगर के कुछ मदरसा शिक्षकों ने गम्भीर शिकायत की है मेरे संज्ञान में है अटेवा एक मजबूत युवा संगठन है जो पूरी ताकत लगा कर आप को सम्मान दिलाएगा दोषी जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा पानी सर के ऊपर से गुजर रहा है रिश्वतखोरी करने वाले भ्र्ष्टाचारियों को सबक सिखाने का काम करेंगे राजीव यादव मज़बूत शिक्षक नेता हैं जो अभी शिक्षक एमएलसी चुनाव में 4529 वोट पा कर अपना लोहा मनवाया मदरसा शिक्षक राजीव यादव को अपने बीच पाकर उन के मज़बूत इरादे देख कर गद गद थे
यहां ये भी बता दें कि मदरसा शिक्षकों में उत्साह के साथ ये चर्चा है कि अब कोई भी हम को प्रताड़ित या रिश्वतखोरी नहीं कर पायेगा ज़मीर अहमद जिला उपाध्यक्ष सैयद अय्यूब जिला मंत्री सैयद मीर हजरत अली संयुक्त मंत्री मौलान मोजीबउर्रहमान आदि लोगों ने भी मज़बूती और नए हौसले के साथ अपनी बात रख्खी अंत में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि आप लोग एक जुट रहें समस्याओं को लेकर संगठन गम्भीर है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
