शिकायतों का हुआ निस्तारण! कुठौन्द जालौन थाना कुठौन्द में हुए समाधान दिवस के अध्यक्ष उप जिला अधिकारी गुलाब सिंह तथा क्षेत्राधिकारी विजय आनंद व इंचार्ज थानाध्यक्ष शिव पाल सिंह चौहान एसआई दिनेश कुमार बालियान एसआई हुकुम सिंह एसआई गोकुल सिंह एसआई अर्जुन सिंह तथा थाने में तैनात दीवान व मुंशी तथा कांस्टेबल आदि की मौजूदगी में समाधान का आयोजन किया गया और इसके साथ -साथ आए हुए क्षत्रीय लेखपालों में दीपक कुमार हरेंद्र कुमार रोहित कुमार बृजेश कुमार श्रीवास्तव महेश बौद्ध राकेश मिश्रा अभय कुमार आदि लेखपाल गण मौजूद रहे आज के आयोजन में शिकायत कर्ताओं द्वारा दिए गए राजस्व मामलों के 9 प्रार्थना पत्रों में उप जिलाधिकारी द्वारा तथा सीओ की मौजूदगी मैं फरियादियों के साथ न्याय किया गया और इसी के साथ उप जिला अधिकारी द्वारा लेखपालों को निर्देशित किया गया की बरौनी का काम नंबर एक पर जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए और मुख्य प्राथमिकता गौ माता के संबंध में बताई जाए कहा गौशाला का निरीक्षण समय-समय पर किया जाए और गौशाला में चारा पानी तथा ठंड से बचने के लिए छाया और आग की व्यवस्था होनी चाहिए एवं किसान को किसी भी प्रकार की समस्याओं तो उसके संबंध मे किसानों की समस्या का निस्तारण किया जाए ताकि कोई भी किसान प्रताड़ना के कारण तथा भूख के कारण आत्महत्या ना कर सके और ठंड से ना मर सके यदि कोई जटिल समस्या होती है तो इस की जानकारी मुझे फोन पर अवगत कराएं ताकि समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जा सके इसी के साथ साथ वोटर लिस्ट का पुनर निरीक्षण पंचायत का हो चुका है तथा विधानसभा की जांच शुरू होने वाली है अधिक से अधिक वोटर लिस्ट में महिलाओं को सम्मिलित किया जाए महिलाएं किसी भी प्रकार से नहीं छूटनी चाहिए और हर घर घर जल की व्यवस्था करने का प्रयास जारी चल रहा है इसी के साथ उप जिलाधिकारी ने अपने वक्तव्य में थाना परिसर में आए प्रधान तथा संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में आज का समाधान दिवस संपन्न हुआ तथा शिकायत कर्ताओं को न्याय भी मिला!

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
