जनपद हापुड़ हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव शाह आलम के नेतृत्व में कुराना टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा उन्होंने बताया कि किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से सड़क पर पड़ा है भारतीय किसान संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में टोल बूथ फ्री करने का समर्थन कर रहा है जून 2020 को जो कृषि बिल सदन में पारित कर कानूनी रूप दे दिया गया है इसमें कुछ खामियां रह गई थी जिनका पुरजोर रूप से भारतीय किसान संगठन ने विरोध किया था भारतीय किसान संगठन ने पूर्व में भी 11 सितंबर 2019 से 21 सितंबर 2019 सहारनपुर से दिल्ली के लिए पदयात्रा निकाली थी जिसमें कृषि मंत्रालय में कुछ मांगों को लेकर सहमति बनी थी कुछ मांगों पर आश्वासन दिया गया था भारतीय किसान संगठन उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश झारखंड बिहार छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र आदि प्रदेशों मे टोल बूथों को फ्री करने का हिस्सा बना था भारतीय किसान संगठन मांग करता है कि देश के सभी किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस काले कानून में जो खामियां हैं उन्हें खत्म किया जाए जिससे किसान अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें अगर सरकार इस काले कानून को खत्म नहीं करती है तो भारतीय किसान संगठन भविष्य में भी आंदोलन करने पर मजबूर होगा इस मौके पर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव शाह आलम मोहम्मद वसीम साजिद रिजवान असलम मुंशी शाकिर प्रवेश खैरुल बशर आदि उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
