ठाकुरद्वारा। युवती को धोखाधड़ी से अधेड़ के साथ कथित शादी करा कर 200000 में बेचने के आरोप में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है मुरादाबाद के एक मोहल्ला निवासी महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को उसके ताऊ जसवंत सिंह पुत्र ब्रह्मपाल सिंह व अतुल व संजीव उर्फ बब्बू व पूनम निवासी गण दूल्हापुर पट्टी चौहान ठाकुरद्वारा कुछ अन्य लोगों ने हमसाज होकर धोखाधड़ी से लगभग 40 वर्षीय अधेड़ शांतनु पुत्र सुरेश निवासी सुरजन नगर के साथ कथित शादी कर उसे 200000 में बेच दिया अब जसवंत सिंह और उसका लड़का कहता है तुमसे जो हो वह कर लो पीड़ित ने लड़की बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
