ठाकुरद्वारा। पुलिस ने अलग अलग मारपीट में पांच लोगो का शांति भंग के आरोप में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया । जहां उन्हे जमान पर छोड़ दिया गया है कोतवाली के गांव मीरपुर मोहन चक में गांव के नाजिम हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन व नसरूददीन पुत्र घसीटा के बीच मकान का छज्जा निकालने को विवाद हो गया पुलिस ने दोनो को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया नगर के मोहल्ला फतेहउल्लागंज निवासी प्रमोद कुमार पुत्र भूकन सिंह को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया वहीं कोतवाली के मस्तल्लीपुर गांव निवासी वासिद पुत्र साहिद अली को पत्नी के साथ मारपीट करने पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया वहीं थाना डिलारी के ढकिया पीरू निवासी मोहम्मद आलिम पुत्र भूरा को अपने पिता भूरा के साथ मारपीट करने पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया रविवार को पुलिस ने सभी आरोपियो का शांति भंग के आरोप में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com