बलरामपुर,13 दिसम्बर। जनपद बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र मे रविवार को श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर खाई मे पलटने से उसमे सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और चार महिलाओ सहित पांच लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रो ने रविवार को यहाँ यह जानकारी दी।उन्होने बताया कि तेंदुआ गाँव के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सडक किनारे खाई मे पलटने से उसमे सवार मनीराम मौर्या 45 वर्ष की दबकर मौके पर मृत्यु हो गई।इस हादसे मे राम कृपाल शुक्ला55 वर्ष,अर्चना शुक्ला 30 वर्ष,पूनम देवी 45 वर्ष,नीलम 30 वर्ष और यशोदा 50 वर्ष घायल हो गये।ट्रैक्टर ट्राली मे करीब बीस लोग सवार थे।

ByMohd Nafees

Dec 14, 2020

उन्होने बताया कि सभी लोग रसौडा गाँव से एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर बरही संस्कार के लिए श्रावस्ती जिले की सीमा पर स्थित समय माता मंदिर पर पूजा पाठ करने जा रहे थे।तभी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सडक किनारे खाई मे पलट गई।

उन्होने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायलो को अस्पताल पहुचाया जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।उन्होने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।पुलिस आगे विधिक कार्यवाई कर रही है।

घटना की सूचना पाकर सदर विधायक पल्टूराम अस्पताल पहुचे और घायलो का हालचाल जाना।विधायक ने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर मृतक परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करेगें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com