ठाकुरद्वारा। विद्युत चोरी रोकने के लिए अवर अभियंता निशोरी सिंह ने टीम के साथ अभियान चलाया अभियान के दौरान शरीफनगर में विद्युत टीम ने केबिल में कट लगाकर विद्युत चोरी करते हुए दो व्यक्ति को पकड़ लिया टीम ने विद्युत चोरी करने वालो के खिलाफ मुरादाबाद थाना एंटी पॉवर थेफट को कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी है 33/11 केवी उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता निशोरी सिंह ने विद्युत टीम के साथ कोतवाली के शरीफनगर में दिसबंर को विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया अभियान के दौरान गांव के इनामुलुहक पुत्र अब्दुल लतीफ व मिराजुलहक के घर पर छापा मारा जहां टीम ने केबिल में कट लगाकर विद्युत चोरी करते पकड़ लिया । निशोरी सिंह ने बताया कि दोनो के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा में चोरी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मुरादाबाद थाना एंटी पॉवर थेफट में तहरीर दे दी गई है अवर अभियंता ने बताया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com