करोड़ों की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास जारी
ठाकुरद्वारा कमालपुरी चौराहे पर स्थित करीब 30 करोड़ की संपत्ति पर कब्जे पर मामला तूल पकड़ता जा रहा है । कुछ लोग जमीन पर अवैध रुप से कब्जे को सक्रिय हो गए । करोड़ों की भूमि का मामला लग रहा है । भूमि पर खलील सैफी व उनके चचेरे भाई के बीच विवाद चला आ रहा है । न्यायालय ने वर्ष 2015 में यथा स्थिति बनाये रखने के आदेश पारित कर दिए थे । कुछ दिन पूर्व उद्योगपति ख़लील सैफी की मौत हो गई । 23 नवम्बर को ख़लील सैफी के पुत्रों ने वरिष्ठ एसपी को शिकायती पत्र सौंप कर कहा कि उनकी करोड़ों रूपये की भूमि पर हबीबुर्रहमान व कुछ अन्य लोग दबंगई के बल पर निर्माण कार्य कर रहे हैं । 27 नवम्बर को निर्माण कार्य को रुकवा दिया , बाद में फिर निर्माण कार्य किया । 24 दिसम्बर तक न्यायालय के आदेश दिए हैं और उनके पिता की मौत से संबंधित पत्रावली तलब की है लेकिन दबंगई के बल पर उनकी करोड़ो की भूमि को कब्जाने के प्रयास जारी हैं ।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com