DIG ने नहाते समय ले ली तस्वीर, फिर ब्लैकमेल कर किया रेप, महिला सिपाही ने दर्ज कराया केस
दिल्ली। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जिसका काम है लोक व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के नियम को प्रभावी ढंग से और कुशलतापूर्वक बनाए रखना, संविधान की सर्वोच्चता को कायम रखते हुए राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखना, आज उसी CRPF कि एक महिला कांस्टेबल ने अपने डीआईजी पर रेप का आरोप लगाया है, आरोप के बाद सनसनी फैल गई है।
आरोप लगाने वाली सीआरपीएफ की महिला कांस्टेबल का कहना है कि नहाते वक्त उसके फोटो खींचे गए थे। उसी तस्वीर को दिखा कर उसे ब्लैकमेल किया गया। साथ ही बात न मानने की हालत में उसके फोटो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी गई। इसके बाद रेसलर महिला कांस्टेबल ने अपने चीफ स्पोर्टस अफसर डीआईजी के खिलाफ दिल्ली के थाना हरिदास नगर में एक एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस को दी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि डीआईजी द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसमे उनके दूसरे साथी भी शामिल हैं।
इधर, सीआरपीएफ के प्रवक्ता डीआईजी एम. दिनाकरन ने बताया, “एक कांस्टेबल महिला द्वारा खज़ान सिंह, डीआईजी के खिलाफ बलात्कार के आरोपों की एफआईआर दर्ज कराई गई है, सीआरपीएफ ने शिकायत पर गंभीरता से विचार किया है और पहले ही एक आंतरिक शिकायत समिति गठित कर दी है। समिति का अध्यक्ष आईजी स्तर का अधिकारी है, रही बात एफआईआर की तो सीआरपीएफ हर जांच एजेंसी का पूरा सहयोग करे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com