आम आदमी पार्टी के दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के काशीपुर उत्तराखंड के बॉर्डर पर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बता दें कि तय समय के अनुसार आम आदमी पार्टी के दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया। कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड की सीमा पर पहुंचे जहां पर आम आदमी पार्टी के काशीपुर नेता दीपक वाली के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की सीमा पर एकत्रित होकर उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री तथा कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से रोड शो किया रोड शो के माध्यम से काशीपुर महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद स्टेडियम के पास स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
