काशीपुर सकीना मस्ज़िद में तशरीफ़ लाये दिल्ली रीज़न के निगरान सय्यद वसीक शाह

मौ.दानिश
काशीपुर। नगर के मौहल्ला अल्लीखां स्थित कर्बला सकीना मस्ज़िद में तशरीफ लाए तहरीक दावते इस्लामी हिन्द के दिल्ली रीज़न के निगरान सय्यद वसीक शाह ने फ़रमाया मुसलमानों को चाहिए कि वह अपने नबी ए पाक़ की सुन्नतों पर अमल करें, नमाज़ की पाबन्दी करें।
अपना यह ज़हन मदनी बनाएं सारी दुनियां के लोगों की इस्लाह की कोशिश करते रहें। दावते इस्लामी के मदनी काफिलों में सफर करना है। आख़िर में मुल्क़ और मिल्लत की ख़ुशहाली के लिए दुआं की गई। इस मौक़े पर हाजी मौ. हाशिम कदीरी, अक़बर अली एडवोकेट, मुख़्तार खांन अत्तारी, शोएब अत्तारी, क़ारी शमशाद, अब्दुल माज़िद, फैज़ान ख़ान आदि शामिल रहें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com