मुरादाबाद । मझोला थानाक्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में शुक्रवार रात शादी समारोह में दुल्हन का बैग चोरी कर लिया गया । इसकी जानकारी होते ही समारोह में मौजूद मेहमानों में हड़कंप मच गया । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और बैग की तलाश की गई , लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई । दुल्हन के पिता की ओर से मझोला थाने में तहरीर दी गई । बैग में दस हजार की नकदी , लिफाफे और करीब दो लाख रुपये के जेवर बताए गए हैं । सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आकाश ग्रीन में रहने वाले विनोद सक्सेना की बेटी मुस्कान की शादी सम्राट अशोक नगर निवासी राकेश कुमार के साथ दो दिसंबर को हुई थी । शुक्रवार रात सम्राट अशोक नगर स्थित खाली मैदान में टेंट लगाकर रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जा रहा था । शुक्रवार रात करीब नौ बजे कुछ मेहमान खाना खा रहे थे , जबकि कुछ महिलाएं और बच्चे डीजे पर डांस कर रहे थे । विनोद सक्सेना ने बताया कि इसी दौरान महिलाएं दुल्हन को डीजे पर डांस करने ले गईं । दुल्हन मुस्कान ने अपना बैग किसी को पकड़ने के लिए थमा दिया । डांस करने के बाद दुल्हन बैग लेने आई ।
तब उसे बैग नहीं मिला । इसके बाद वहां हड़कंप मच गया । विनोद सक्सेना ने बताया कि बैग में दो लाख रुपये के जेवर , दस हजार रुपये की नकदी और कुछ लिफाफे थे । उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । जिस पर संदेह जताया गया है । उससे पूछताछ की जा रही है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
