जनसम्याओ को लेकर राहुल गांधी बिग्रेड मंडल अध्यक्ष ने किया धरना प्रदर्शन
रामपुर अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड लगातार रात को हो रही बिजली कटौती का मुद्दा उठा रही है, ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान है तो वही अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष बाबर अली खान ने कहा कि रात को होने वाली बिजली कटौती काफी खतरनाक है, इससे लूट और चोरीए होने की आशंका है उन्होंने कहा कि बिजली कटौती का कोई समय नहीं है, कब आती है और कब चली जाती है, बाबर अली खान ने कहा कि जहां इतनी बिजली कटौती हो रही है, वही थोड़ी सी कटौती और हो जाए लेकिन रात को बिजली कटौती ना हो क्योंकि रात की बिजली कटौती से जनता में खौफ का माहौल है, नाला पार मोरी गेट पर बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे लोगों का नेतृत्व करते हुए बाबर अली खान ने कहा कि नालापार मोरी गेट पर बिजली रात को 2:00 बजे जाती है और सुबह 4:00 बजे आती है और यह वही समय होता है जब लूट और डकैती करने वाले सक्रिय हो जाते हैं, उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग अब भी नहीं चैता तो बड़ा आंदोलन होगा, उन्होंने कहा कि अतिरिक्त रीडिंग के कारण आ रहे अधिक बिजली बिलों की वजह से जनता परेशान है, उनका कहना है कि जिन मीटर रीडरो ने अनुमान के आधार पर मीटर रीडिंग की और मीटर चेक तक नहीं किए उन तत्कालीन मीटर रीडरो के विरुद्ध कार्यवाही होना चाहिए और जनता के अधिक बिल का पैसा इन मीटर रीडर से वसूला जाना चाहिए, इस अवसर पर कमर खान, रिजवान खान, जाकिर खान, वाजिद खान, तालिब खान, साहिल खान, राहिल, मोबीन, यामीन, सोनू, अभिषेक, समी आदि उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
