श्री गौमाता सेवा ट्रस्ट भारत की गौशाला में पहुंची पुलिस से पकड़े हुए 2 गोवंश

मुरादाबाद – श्री मोहित काजला चौकी इंचार्ज मंडी समिति द्वारा श्री गौमाता सेवा ट्रस्ट भारत के सचिव सचिन सक्सेना को सूचना प्राप्त हुई की मंडी समिति पुलिस थाना मझोला ने एक छोटा हाथी जिसमें दो गोवंश( एक गाय एक बछड़ा) हिंदू युवा वाहिनी के अंकित शर्मा जिला प्रभारी व दिलीप शुक्ला जिला महामंत्री की सूचना पर कुंदनपुर रामलीला ग्राउंड के पास से दो अभियुक्तों गौ तस्कर मोहम्मद फरीद टेंपो चालक मोहम्मद बाबू को 2 गोवंश और ₹50000 नगद के साथ गिरफ्तार किया हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अंकित शर्मा से बात करने पर पता चला कि अंकित शर्मा रामलीला ग्राउंड के पास अपनी किसी निजी कार्य से गए थे उन्होंने तेजी से आते हुए टेंपो में दो गायों को लदा हुआ देखा जिस पर उन्होंने टेंपू चालक को हाथ दिया पर टेंपो चालक ने हाथ देखकर गाड़ी और तेजी से भगा दी जिस पर अंकित शर्मा ने पीछा किया और कुंदनपुर में अंदर जाकर टैंपू को आगे से रोका और बातचीत करने का प्रयास किया पर टेंपो चालक सही तरीके से किसी भी बात का जवाब ना दे पाया और अपनी बगले झांकने लगा जिस पर मंडी समिति चौकी को सूचना दी गई जिस पर चौकी इंचार्ज मोहित काजला जी आरक्षी बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एक छोटा हाथी 2 गोवंश और दो अभियुक्तों को नगद 50000 के साथ गिरफ्तार कर थाने ले गए थाने की पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद दोनों गोवंशो को श्री गौमाता सेवा ट्रस्ट भारत की गौशाला गोकुलधाम आश्रम ग्राम खदाना थाना मझोला में संरक्षण के लिए भेजा गया जिसमें श्री गौमाता सेवा ट्रस्ट भारत के सचिन सक्सेना ने कहा कि यह मझोला थाना का बहुत ही सराहनीय कार्य है जिनकी वजह से आज 2 गोवंशो का जीवन बच सका क्योंकि पुलिस की छानबीन में यह स्पष्ट हो चुका था कि यह दोनों गो वंश कटान के लिए जा रहे थे जिसमें टैम्पु में ₹50000 नगदी भी बरामद पुलिस ने की है और यह हम सभी लोगों का सौभाग्य है कि हम ऐसे गोवंश की सेवा कर सके और ऐसे गोवंशो की सेवा में हम और आप इसी तरीके से सदैव तत्पर रहें जय गौ मात।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com