युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दानिश सैफी ने प्रेस को एक जारी बयान में कहा कि कृषि अध्यादेश के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का विरोध जायज है उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसानों को अच्छे दिन के सपने दिखाए गए थे लेकिन आज किसान इस भाजपा सरकार में इतना मजबूर हो चुका है कि अपना हक सड़क पर उतरकर मांगना पड़ रहा है दानिश सैफी ने कहा कि शायद केंद्र सरकार यह भूल रही है किसान इस देश का अन्नदाता है और भारत किसान प्रधान देश है उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार पर हमें शर्म आती है कि इस कड़ाके की ठंड में हमारा किसान अपने हक के लिए सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर है और किसानों का आंदोलन उनकी रोजी रोटी का सवाल है किसान सरकार की लाठियों से नहीं डरने वाला है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com