मुरादाबाद जिले के मझोला थाना इलाके के मैनाठेर की मिलक गांव में देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान मकान मालिक की पत्नी की गला दबा हत्या कर दी गई। महिला के पति का कहना है कि बदमाश घर से सोने चांदी के जेवर और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मकान मालिक जितेंद्र के हाथ-पैर बांधकर मौके से भाग गए। जितेंद्र ने किसी तरह हाथों की पकड़ को ढीला किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है। मृतक महिला मंजू की दो साल पहले ही शादी हुई थी

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
