आज बुधवार को मधुबनी पार्क मुरादाबाद स्थित राष्ट्रीय जस्टिस पार्टी के कार्यालय पर एक बैठक हुई।बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई सियासी और सामाजिक जिम्मेदार उपस्थित हुए।बैठक मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी सलीम अखतर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में राजनीति का औधोगीकरण एवं अपराधीकरण हो रहा है।अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक,सामाजिक एवं आर्थिक अछूत बनाने की साजिश रची जा रही है इसलिए अल्पसंख्यक समाज को जागरूक होना होगा।आज फासिस्ट ताकते देश को आंतरिक रूप से तोडने की साजिश कर रही हैं।आज देश को एक सेकुलर मजबूत राजनीतिक विकल्प की सख्त जरूरत है।और राष्ट्रीय जस्टिस पार्टी एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है और देश को एक मजबूत स्वच्छ एवं स्वस्थ राजनैतिक विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।राष्ट्रीय जस्टिस पार्टी भारत के प्रत्येक नागरिक को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक न्याय देने की वकालत करती हैं एवं भारतीय संविधान के उददेश्यों को सही रूप से स्थापित करने के लिए समाज के बीच आयी है।और भय भूख भृष्टाचार को समाप्त कर देना चाहती हैं।तानाशाही और सांप्रदायिक ताकतो से देश और प्रदेश को बचाना चाहती हैं।बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिम्मेदार लोग जैसे-सैय्यद एहतेशाम, जीशान हैदर मलिक, मेरठ से इस्माईल अली,जोया से डा.नदीम अहमद, अरमान तुर्की, अजहर अंसारी, मोहम्मद शादान,आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
