– ईओ अमिता वरुण बोलीं बेवजह राजनीति का गेम खेल रहे हैं कुछ सभासद

◆ आज नगरपालिका की होने वाली बोर्ड बैठक का रंग सभासदों के विरोध के चलते फीका पड़ गया। सभासद बोर्ड बैठक के खिलाफ लामबंद दिखाई दिए। जिसके चलते आज सम्पन्न होने वाली बोर्ड बैठक आयोजित नही हो सकी। सभासदों का कहना था कि पालिका आज की स्थिति में अपने मनमानी रवैये पर उतारू हैं। बगैर सभासद की स्वीकृति के पालिका सम्बन्धी कार्य गलत ढंग से किए जा रहे हैं। प्रकाश व्यवस्था को लेकर 19 लाख रुपये के करीब बजट पास हुआ था। जबकि सभासद अपने वार्ड में बल्ब आदि प्रकाश व्यवस्था अपने निजी धन से सम्भलवाते हैं। उधर ईओ अमिता वरुण ने मीडिया से साफ तौर पर कहा कि सभासद पालिका के कार्यो में मनमानी करना चाहते हैं। बेवजह राजनीति का गेम यह सभासद खेल रहे हैं। मैने 3 अक्टूबर को चार्ज लिया हैं। पालिका नियमानुसार कार्य कर रही हैं तथा कोविड के चलते शासन से पूर्ण धनराशि नही मिल पा रही हैं जिसके चलते विकास कार्यो की गति में शिथिलता आयी हैं। ईओ ने यह भी कहा कि नगर के विकास के लिए मैं हर समय तैयार हूं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com