मोहल्ला नालापार खेतों वाली मस्जिद स्थित आसरा कॉलोनी में टंकी की मोटर लगभग एक महीना पूर्व फुक गई थी, जिसकी वजह से कॉलोनी में पानी नहीं आ रहा है लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तीसरी मंजिल पर रहने वाले लोग बड़ी परेशानी से अपने आवास तक पानी ले जा रहे हैं, इनमें वृद्ध और विकलांग भी हैं, जिन्हें काफी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, कॉलोनी वासियों का कहना है कि हमने लगभग 15 दिन पूर्व जिला अधिकारी को भी शिकायती पत्र दिया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, आज जानकारी मिलते ही राहुल गांधी ब्रिगेड के मंडल अध्यक्ष सैयद विक्की मियां कॉलोनी पहुंचे और उन्होंने गरीबों की समस्या को सुना, विक्की मियां ने वहीं खड़े होकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को फोन कर कॉलोनी वासियों की समस्या से अवगत कराया, अधिशासी अधिकारी ने भी दो दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, इस अवसर पर विक्की मियां ने कहा कि लोगों की परेशानी को सुन कर हम यहां पर आए हैं और हमने ई ओ साहब को पूरी समस्या के बारे में बताया है, उन्होंने कहा कि कॉलोनी में रहने वाले विकलांगों और वृद्धों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि पानी जिंदगी की अहम जरूरत है आदमी बिना खाना खाए रह सकता है लेकिन बिना पानी पिए नहीं रह सकता, इसके बावजूद इस कॉलोनी के निवासी पिछले एक महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, इनकी परेशानी को समझते हुए आज हमने लोगों को साथ लेकर प्रदर्शन किया और उनकी आवाज को अधिशासी अधिकारी तक पहुंचाने की कोशिश की, उन्होंने बताया कि हमें पूर्ण विश्वास है कि अधिशासी अधिकारी अपने आश्वासन के अनुसार कॉलोनी वासियों की समस्या का समाधान करेंगे, इस अवसर पर नीलम, समीना, निकहत परवीन, इकराम मियां, रजिया, रेशमा, गुलज़ार, सादिक रजा, शन्नू वसीम खान, रेशमा, शहनाज, खुर्रम, खान शब्बू, आसिम, अतीक, मोहम्मद फैज, तस्लीम, भूरा, बालम, जुबैदा, दानिश, फैज, अफरोज, रूमा, आदि उपस्थित रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com