रामपुर /थाना अजीमनगर, पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था व चैकिंग के दौरान सूचना मिली कि बीती रात ग्राम पैगा में एक शादी समारोह में बारातियों में आये थाना भोट के ग्राम खैरूल्लापुर के रहने वाले प्रेमपाल पुत्र नोनीराम व महेश कुमार पुत्र प्रेमपाल द्वारा लाईसेंसी असलहा से फायर किये थे। पुलिस द्वारा प्रेमपाल पुत्र नौनीराम निवासी ग्राम खैरूल्लापुर थाना भोट, रामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके कब्जे से फायर करने में प्रयुक्त की गयी लाईसेंसी राइफल 315 बोर मय 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। दूसरे व्यक्ति महेश कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम खैरूल्लापुर थाना भोट, रामपुर के कब्जे से लाईसेंसी बंदूक 12 बोर मय 02 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुए। अभियुक्त महेश कुमार ने बताया कि मैने वीर सिंह पुत्र हरप्रसाद की लाईसेंसी बन्दूक से 02 फायर किये गये थे। अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01-प्रेमपाल पुत्र नोनीराम निवासी ग्राम खैरूल्लापुर थाना भोट, रामपुर।
02-महेश कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम खैरूल्लापुर थाना भोट, रामपुर-प्रेमपाल के कब्जे से लाईसेंसी रायफल व 02 खोखे कारतूस बरामद हुए।
02-महेश कुमार के कब्जे से 12 बोर लाईसेंसी बन्दूक व 02 खोखे कारतूस बरामद हुए कार्यवाहीः-
01-मु0अ0सं0-347/20 धारा 336 भादवि बनाम प्रेमपाल आदि 02 नफर।
02-मु0अ0सं0-348/20 धारा 30 आम्र्स एक्ट बनामप्रेमपाल मु0अ0सं0-349/20 धारा 30 आम्र्स एक्ट बनाम महेश कुमार।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
